- Hindi News
- देश
- गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय की पानी की टंकी में मिला महिला का शव, पति फरार
गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय की पानी की टंकी में मिला महिला का शव, पति फरार
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय के पानी की टंकी में एक महिला का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है जो विश्वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर लगी पानी की टंकी में एक महिला का शव मिला है। शुरुआती जांच में यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का बताया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है, जो मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल महिला के पति पर ही हत्या करने की आशंका जताई जा रही। यह मामला थाना ईकोटेक फर्स्ट का है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला का पति कहां है। उसके मोबाइल नंबर के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद चलता रहता था। फिलहाल पुलिस कई और एंगल से भी जांच कर रही है और महिला के पति की तलाश भी की जा रही है।