- Hindi News
- राज्य
- झारखण्ड
- भूमाफिया के अवैध कब्जे को रोकने के लिए रांची पुलिस ने जारी किया विशेष हेल्पलाइन नंबर
भूमाफिया के अवैध कब्जे को रोकने के लिए रांची पुलिस ने जारी किया विशेष हेल्पलाइन नंबर
रांची : रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि रांची में भूमि माफिया के द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए रांची पुलिस द्वारा 24*7 कार्य करनेवाला एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि रांची पुलिस के सामने भूमि विवाद के मामले लगातार आते रहते हैं। जिसे रोकने के लिए रांची पुलिस ने विशेष हेल्पलाइन नंबर - 9153886241 जारी किया है।
भूमि विवाद के मामले में क्या कानूनी कार्यवाही अपेक्षित है इस पर निर्णय लेने से पहले दोनों पक्ष के कागजातों को देखना अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन कुछेक मामलों में अचानक ही कोई भूमि दलाल या जमीन माफिया किसी की जमीन का अवैध कब्जा करना चाहता है और उस समय तुरंत जमीन का कागजात दिखाना भी संभव नहीं होता है।
ऐसे अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने के लिए रांची पुलिस द्वारा यह कदम उठाया गया है। जब कोई भूमाफिया अवैध ढंग से अचानक कब्जा करना चाहे तो पीड़ित व्यक्ति, रांची पुलिस को सहायता के लिए जारी किए गए विशेष नंबर पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकता है। रांची पुलिस पीड़ित व्यक्ति का सहयोग अवश्य करेगी।