चीन का पहला राष्ट्रीय महासागर बड़ा डेटा सेवा प्लेटफ़ॉर्म जारी

बीजिंग, 9 जून (आईएएनएस)। चीन का पहला राष्ट्रीय महासागर बड़ा डेटा सेवा प्लेटफ़ॉर्म जारी किया गया। फ़ुच्येन प्रांत के श्यामन शहर में आयोजित विश्व महासागर दिवस समारोह में चीन का पहला राष्ट्रीय महासागर बड़ा डेटा सेवा प्लेटफ़ॉर्म और "महासागर डेटा ओपन शेयरिंग कैटलॉग" का पहला बैच जारी किया गया।

"राष्ट्रीय महासागर बड़ा डेटा सेवा प्लेटफ़ॉर्म" महासागर डेटा और सूचना उत्पादों के लिए एक राष्ट्रीय ऑनलाइन सेवा प्लेटफ़ॉर्म है। यह राष्ट्रीय वैश्विक महासागर 3-डी अवलोकन नेटवर्क से डेटा एकत्र कर सकता है, महासागर से संबंधित विभागों के बीच महासागर सूचना विनिमय की सुविधा प्रदान कर सकता है, सार्वजनिक कल्याण डेटा उत्पाद एकीकरण सेवाएं प्रदान कर सकता है और अंतर्राष्ट्रीय महासागर सूचना डेटा विनिमय और सहयोग का समर्थन कर सकता है।

इस बार जारी किए गए "महासागर डेटा ओपन शेयरिंग कैटलॉग" में सात प्रमुख महासागर विषय और 83 प्रकार के तत्व शामिल हैं। यह चीन के स्वतंत्र रूप से प्राप्त महासागर डेटा, स्वतंत्र रूप से विकसित महासागर सूचना उत्पादों और वैश्विक महासागर पर्यावरण डेटा को एकीकृत करता है।

साथ ही, यह कैटलॉग देश के महासागर से संबंधित विभागों और तटीय क्षेत्रों को समुद्री आर्थिक विकास, समुद्री आपदा रोकथाम और कमी में मूल्यवान सेवाएं प्रदान कर सकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

Edited By: Samridh Bharat

Latest News

बुमराह का चौका,भारत ने बांग्लादेश को 149 पर समेटा बुमराह का चौका,भारत ने बांग्लादेश को 149 पर समेटा
चेन्नई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। जसप्रीत बुमराह (50 रन पर 4 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत...
श्रीलंका ने महिला टी20 विश्व कप के लिए अथापथु की अगुआई वाली टीम में रानावीरा को शामिल किया
रणनीति भारतीय टीम के नए खिलाड़ियों पर अधिक केंद्रित है: हेजलवुड
बुमराह, जडेजा और सिराज की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश चायकाल तक 112/8
रिक रॉस के साथ 'रिच लाइफ' में गुरु रंधावा की दिखी जबरदस्‍त बॉन्डिंग
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने शेयर की अपनी 'दुविधा', पूछा- क्या आप भी करते हैं ऐसा?
'युध्रा' फिल्म रिव्यू : सिद्धांत चतुर्वेदी के दमदार एक्शन और एक्टिंग ने जीता दिल
Copyright (c) Samridh Bharat All Rights Reserved.